ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को किया गया जागरूक

संसू गोसाईगंज/मया बाजार (अयोध्या) महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत महिला महाविद्यालय गद्दौपुर में बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया। अन्याय अत्याचार के खिलाफ डट कर मुकाबला करने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. अंजू पांडेय ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना जन जागरुकता पैदा करना व आत्म सुरक्षा की कला के लिए प्रशिक्षित करना है। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम के अलावा सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी तरह के उत्पीड़न होने पर 112 1090 1

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:12 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 12:12 AM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को किया गया जागरूक
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को किया गया जागरूक

अयोध्या: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत श्रम विभाग ने विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं को जागरूक किया गया। उपाश्रयुक्त अनुराग मिश्र के निर्देशन में चल रहे अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी सिंह ने निजी चिकित्सालय में कार्यरत महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। महिला महाविद्यालय गद्दौपुर में बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया। अन्याय, अत्याचार का मुकाबला करने की शपथ दिलाई गई। गोसाईंगंज संवादसूत्र के मुताबिक प्राचार्य डॉ. अंजू पांडेय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना, सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जागरूक करना व आत्म सुरक्षा की कला में प्रशिक्षित करना है। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम के अलावा सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी तरह का उत्पीड़न होने पर 112, 1090, 181 नंबर पर जानकारी दे सकते हैं। चाइल्ड लाइन का टोल फ्री नंबर 1098 है। इस मौके पर कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ. संगीता पटेल सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। मसौधा संवादसूत्र के अनुसार डाभा सेमर गोपालपुर में नारी शक्ति को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आस्था कोरी ने नारी शक्ति के रूप में आई महिला आरक्षी शालिनी सिंह, रागिनी यादव का स्वागत किया। प्राथमिक पाठशाला डाभासेमर द्वितीय की प्रधानाध्यापक अनामिका त्रिपाठी ने महिलाओं अधिकारों की जानकारी दी। पूराकलंदर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक दिनेश पांडेय, महिला आरक्षी शालिनी सिंह ने नारियों के अधिकार के बारे में बताया। इस मौके पर आयोजक संत प्रकाश कोरी राजू, सहायक अध्यापक विवेक पांडेय, निशा मिश्रा, कुसुम कोरी सहित गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी