मजदूरी को तरस रहे मनरेगा के मजदूर

रानीमऊ (फैजाबाद): मवई ब्लॉक में मनरेगा योजना का हाल बेहाल है। मेहनतकश मजदूरी के लिए दर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Nov 2017 10:35 PM (IST) Updated:Tue, 28 Nov 2017 10:35 PM (IST)
मजदूरी को तरस रहे मनरेगा के मजदूर
मजदूरी को तरस रहे मनरेगा के मजदूर

रानीमऊ (फैजाबाद): मवई ब्लॉक में मनरेगा योजना का हाल बेहाल है। मेहनतकश मजदूरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। छह माह पहले मनरेगा योजना में काम करने वाले मजदूरों को अब तक मजदूरी नहीं मिली है। ब्लॉक क्षेत्र के सहजना गांव में दो मार्ग छह माह पहले मनरेगा योजना से पटवाए गए। भुगतान न होने की दशा में मजदूरी नहीं दी गई। मनरेगा मजदूर छह माह से ब्लॉक से लेकर ग्राम प्रधान व रोजगारसेवक के घर की परिक्रमा कर रहे हैं।

ऐसा ही हाल बाबूपुर ग्रामसभा का है। यहां के मजदूर हंसराज, नंदनी, संकट कुमार सहित एक दर्जन मजदूरों को छह माह से मजदूरी नहीं मिली हैं। सहजना गांव के मनरेगा मजदूर रामेश्वर, हरमगन, सहजराम, रामू सहित लगभग 40 मजदूरों ने मजदूरी न मिलने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान बताते हैं कि ब्लॉक स्तर से भुगतान रुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना कमीशन दिए न स्वीकृति मिलती है न एमबी बुक। मनरेगा से संबंधित सभी पटल पर चढ़ावा के बाद योजना से काम कराया जाता है। यादव प्रकरण की जानकारी से इंकार करते हैं। उन्होंने कहा कि जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी