जेल में लगी पहली ई-लोक अदालत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से मंडल कारागार में प्रथम जेल ई- लोक अदालत का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 12:09 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 12:09 AM (IST)
जेल में लगी पहली ई-लोक अदालत
जेल में लगी पहली ई-लोक अदालत

अयोध्या : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से मंडल कारागार में प्रथम जेल ई- लोक अदालत का आयोजन किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय/जेएम सक्षम द्विवेदी ने दो मामलों का निस्तारण किया। दोनों मामलों में बंदियों ने अपराध स्वीकार किया था। ई-लोक अदालत में कुल 12 बंदियों ने प्रार्थनापत्र दिया था। प्राधिकरण की सचिव सुमन तिवारी ने बताया कि अब प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस पर जेल ई-लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी