इंडस्ट्रीयल एरिया में अपराधियों का बोलबाला

अयोध्या उद्यमियों ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के समक्ष मुमताजनगर इंडस्ट्रीयल एरिया में कानून-व्यवस्था का मामला उठाया। फैक्ट्री परिसर में अपराधियों के घुसने की घटनाएं हो रहीं हैं। इसके अलावा टोल प्लाजा में फास्ट ट्रैग के लिए खुलेआम वसूली व इंडस्ट्रीयल एरिया द्वितीय के प्रवेशद्वार पर नाला न बनाए जाने का मामला भी उठाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 06:06 AM (IST)
इंडस्ट्रीयल एरिया में अपराधियों का बोलबाला
इंडस्ट्रीयल एरिया में अपराधियों का बोलबाला

अयोध्या : उद्यमियों ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के समक्ष मुमताजनगर इंडस्ट्रीयल एरिया में कानून-व्यवस्था का मामला उठाया। फैक्ट्री परिसर में अपराधियों के घुसने की घटनाएं हो रहीं हैं। इसके अलावा टोल प्लाजा में फास्ट ट्रैग के लिए खुलेआम वसूली व इंडस्ट्रीयल एरिया द्वितीय के प्रवेशद्वार पर नाला न बनाए जाने का मामला भी उठाया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इंडस्ट्रीयल एरिया में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने को कहा गया। उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह ने एकल मेज व्यवस्था व निवेश मित्र पोर्टल का विवरण पेश किया। उन्होंने बताया कि 21 लाभार्थियों को 262 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृत प्रदान की गई है। इसमें से पांच को 35 लाख रुपये प्रदान किए गए।

बैठक में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग वीआर यादव तथा उद्यमियों में आइआइए के मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिलाध्यक्ष एसबी सिंह, सचिव देवेंद्र राय, संजीव गोयल, अजय सिघल, शंकरलाल जायसवाल शामिल थे।

chat bot
आपका साथी