श्रमिकों को लेकर ओडिशा रवाना हुई अंतिम श्रमिक स्पेशल

जिले के ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों को उनके घर भेजने की मुहिम शनिवार को पूरी हुई.दो हजार श्रमिकों की अंतिम श्रृंखला जिले से सम्मानपूर्वक विदा.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 12:08 AM (IST)
श्रमिकों को लेकर ओडिशा रवाना हुई अंतिम श्रमिक स्पेशल
श्रमिकों को लेकर ओडिशा रवाना हुई अंतिम श्रमिक स्पेशल

अयोध्या : जिले के ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों को उनके घर भेजने की मुहिम शनिवार को पूरी हुई। फैजाबाद जंक्शन से दो हजार श्रमिकों को लेकर ओडिशा के लिए आखिरी स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मजदूरों को विदा करते हुए विधायक ने उनके मंगल की कामना है। उप्र ईंट निर्माता समिति की ओर से भट्ठा मजदूरों की सुरक्षित व सुविधाजनक घर वापसी के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा था, जिसे स्वीकृति देकर उप्र सरकार ने श्रमिकों को काफी राहत दी। संगठन के प्रदेश महामंत्री अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 12 जून से शनिवार तक सात श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर श्रमिकों को उनके घर भेजा गया। पूरे प्रदेश में युद्धस्तर पर यह कार्य किया गया ताकि श्रमिकों को घर जाने में कोई परेशानी न होने पाए। इस अवधि में 11 हजार 500 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कराई गई। इस अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, रेलवे, चिकित्सा, श्रम सहित अन्य विभागों का अच्छा सहयोग मिला। शनिवार को फैजाबाद जंक्शन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना करने के दौरान एडीएम सिटी वैभव शर्मा, वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह, संजय सावलानी, सत्यप्रकाश सिंह, जगदीश सिंह, पंकज राय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी