भट्ठे के मजदूर ने ही मुनीम को उतारा था मौत के घाट

मुनीम हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त फरार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 11:48 PM (IST)
भट्ठे के मजदूर ने ही मुनीम को उतारा था मौत के घाट
भट्ठे के मजदूर ने ही मुनीम को उतारा था मौत के घाट

अयोध्या : रुदौली ब्रिक फील्ड के मुनीम की हत्या में भट्ठे पर काम करने वाला एक मजदूर और उसका साथी ही शामिल था। मजदूर अपने भाई का इलाज सही ढंग से न कराने के कारण मुनीम से नाराज था। पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी मजदूर के साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।

बुधवार की रात जमुनियामऊ में भट्ठे के मजदूर आलेख ने अपने साथी के साथ शराब के नशे में मुनीम विनोद कुमार उर्फ संजय श्रीवास्तव की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि बुधवार की शाम खाना बनाने के लिए अभियुक्त आलेख का भाई अखिल कुल्हाड़ी से लकड़ी काट रहा था। अचानक लकड़ी छिटक कर अखिल को लग गई। अखिल चोट खाकर बेहोश हो गया। अखिल के इलाज के लिए मुनीम विनोद ने चिकित्सक को बुलाया। डॉक्टर ने भट्ठे पर ही अखिल का इलाज किया और चले गए। आलेख अपने भाई अखिल का सही उपचार न कराने से नाराज हो गया। रात को मुनीम विनोद चोटिल मजदूर अखिल को देखने पहुंचे यहां पर पहले से मौजूद आलेख व उसके साथी सहदेव से मुनीम की कहासुनी हो गई। आलेख ने मुनीम पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। आलेख और सहदेव मौके से भाग निकले। पुलिस ने अभियुक्त सहदेव को गिरफ्तार कर लिया है। सहदेव छत्तीसगढ़ के जिला महासमुंद वसना झरिया का रहने वाला है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभियुक्त आलेख भी सहदेव के गांव ही रहने वाला है, जिसकी तलाश चल रही है।

chat bot
आपका साथी