मेरा बूथ सबसे मजबूत का करें अनुसरण: तिवारी

अयोध्या भाजपा महानगर की कार्यसमिति बैठक सहकारी बैंक के सभागार में हुई जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष व लखनऊ कैंट से विधायक सुरेश तिवारी ने कहाकि कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए तैयार रहें। गन्ना समिति व पंचायत चुनाव में सफलता हासिल करने के मंत्र के साथ तैयारियों में अभी से जुट जाने को कहा। उन्होंने कहाकि प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव भी इसी कार्यकारिणी के कार्यकाल में होगा। इसलिए मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ तैयारियों में जुटना है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Mar 2020 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 06:08 AM (IST)
मेरा बूथ सबसे मजबूत का करें अनुसरण: तिवारी
मेरा बूथ सबसे मजबूत का करें अनुसरण: तिवारी

अयोध्या: भाजपा महानगर की कार्यसमिति बैठक सहकारी बैंक के सभागार में हुई, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष व लखनऊ कैंट से विधायक सुरेश तिवारी ने कहाकि कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए तैयार रहें। गन्ना समिति व पंचायत चुनाव में सफलता हासिल करने के मंत्र के साथ तैयारियों में अभी से जुट जाने को कहा। उन्होंने कहाकि प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव भी इसी कार्यकारिणी के कार्यकाल में होगा। इसलिए मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ तैयारियों में जुटना है। महापौर रिषिकेश उपाध्याय ने कहाकि केंद्र व प्रदेश सरकार देश की मजबूती के साथ आमजन की उन्नति के इरादे से कार्य कर रही है। नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहाकि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों का अनुसरण कर आगे बढ़ना है।

महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहाकि भाजपा की यह महानगर कार्यकारिणी बेहद अहम है। इसी कार्यकारिणी को राममंदिर के निर्माण में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इसलिए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्य इस गौरवबोध के साथ दायित्वों के प्रति भी सजग रहें। इससे पहले कार्य समिति सदस्यों को महिला मोर्चे की महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी, विजेता जायसवाल, शकुंतला गौतम ने टीका लगाकर व भगवा पटका पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। पूर्व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, डॉ. बांकेबिहारीमणि त्रिपाठी व अवधेश पांडेय बादल ने प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक में सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, विजय गुप्ता, राधेश्याम गुप्त, आदित्य मिश्र, प्रतीक श्रीवास्तव, परमानंद मिश्र, रामकुमार सिंह, अभय सिंह, सुशील जायसवाल, विश्वप्रकाश रूपन, शैलेंद्र कोरी, विद्याकांत द्विवेदी, स्मृता तिवारी, अरविद सिंह, तिलकराम मौर्य, डॉ. मंजूषा पांडेय, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, दिवाकर सिंह, डॉ. अंशुमान मित्रा, राजेश सिंह, आकाशमणि त्रिपाठी, शारदा यादव, कांशीराम रावत आदि थे।

chat bot
आपका साथी