छह दिसंबर से पूर्व जोन व सेक्टर में विभाजित हुई अयोध्या

छह दिसंबर को लेकर रामनगरी में सुरक्षा घेरा एक बार फिर सख्त होने लगा है। अयोध्या की नगरीय सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की निरंतर चेकिग के निर्देश दिए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:32 PM (IST)
छह दिसंबर से पूर्व जोन व सेक्टर में विभाजित हुई अयोध्या
छह दिसंबर से पूर्व जोन व सेक्टर में विभाजित हुई अयोध्या

अयोध्या : छह दिसंबर को लेकर रामनगरी में सुरक्षा घेरा एक बार फिर सख्त होने लगा है। अयोध्या की नगरीय सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की निरंतर चेकिग के निर्देश दिए गए हैं। आईजी रेंज डॉ. संजीव गुप्त की ओर से अयोध्या सहित रेंज के सभी पुलिस कप्तानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी कर दिया गया है। छह दिसंबर पर निगरानी व सुरक्षा के लिए अयोध्या रेंज के सभी जिलों से फोर्स मुहैया भी करा दी गई है। आईजी रेंज ने कहाकि छह दिसंबर पर किसी प्रकार के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रशासन के साथ समन्वय बना कर निगरानी और सुरक्षा को पुख्ता बनाएं। निगरानी को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आईजी रेंज ने अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा भी लिया।

छह दिसंबर को विवादित ढांचा की बरसी पर दोनों पक्ष आयोजन करते आ रहे हैं। सुप्रीम फैसले से विवाद का निपटारा हुआ और दोनों पक्षों के बुद्धिजीवी वर्ग ऐसे आयोजनों को महत्वहीन मानते हैं। छह दिसंबर को लेकर पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अयोध्या को चार जोन, दस सेक्टर, 14 सब सेक्टर में बांटा गया है। त्वरित कार्यदल (क्यूआरटी) टीमों के साथ गिरफ्तारी पार्टियों का गठन किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कार्तिक मेले में स्थापित की गई बैरीकेडिग पर ड्यूटियां फिर सक्रिय हो गई हैं। पुलिस के मोबाइल वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। धार्मिक स्थलों की चेकिग के लिए अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। रेंज से पांच क्षेत्राधिकारी, 20 उपनिरीक्षक, 80 आरक्षी व छह कंपनी पीएसी अयोध्या को मुहैया कराई गई है।

chat bot
आपका साथी