सुनील की जगह आशा बनी दुगवा रहीमपुर की प्रधान

संवाद सूत्र, पूरा बाजार (अयोध्या) : जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार पाठक के निर्देश पर अब अमर शहीद मंगल पाण्डेय के पैतृक गाँव दुगवां - रहीमपुर के ग्राम प्रधान के कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन आज से आशा पाण्डेय के हाथों में सौंप दिया गया है। इससे पूर्व निर्वाचित ग्राम प्रधान अखण्ड प्रताप पाण्डेय के जिला कारागार में निरुद्ध होने के कारण ग्राम पंचायत सदस्य सुनील पाण्डेय को आनन-फानन में गाँव के शिक्रेटरी ने दस सितंबर 201

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 11:12 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 11:12 PM (IST)
सुनील की जगह आशा बनी दुगवा रहीमपुर की प्रधान
सुनील की जगह आशा बनी दुगवा रहीमपुर की प्रधान

पूराबाजार (अयोध्या) : जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अब दुगवारहीमपुर ग्राम पंचायत की कमान आशा पांडेय को सौंप दी।इससे पूर्व निर्वाचित ग्राम प्रधान अखंड प्रताप पांडेय के जिला कारागार में निरुद्ध होने के कारण ग्राम पंचायत सदस्य सुनील पांडेय को गांव के सचिव ने दस सितंबर 2018 को कार्यवाहक प्रधान का दायित्व सौंपा था। ग्राम पंचायत के कार्यों में असहयोग एवं अन्य ग्राम पंचायत सदस्यों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कार्यवाहक प्रधान सुनील पांडेय को हटा दिया। ग्राम पंचायत सदस्य आशा पांडेय को दुगवारहीमपुर के कार्यवाहक प्रधान पद के लिए अधिकृत किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूराबाजार के खंड विकास अधिकारी केडी गोस्वामी ने गांव पहुंचकर वरिष्ठ सदस्य आशा को आदेशपत्र प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी