प्रांतीय टीम में जिले के नौ चेहरों को जगह

फैजाबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश टीम का गठन किया गया, जिसम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jan 2018 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 28 Jan 2018 12:16 AM (IST)
प्रांतीय टीम में जिले के नौ चेहरों को जगह
प्रांतीय टीम में जिले के नौ चेहरों को जगह

फैजाबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश टीम का गठन किया गया, जिसमें साकेत (फैजाबाद) के जिला प्रमुख डॉ. नागेंद्र ¨सह को प्रांत उपाध्यक्ष घोषित किया गया। नागेंद्र साकेत महाविद्यालय में प्राध्यापक हैं। निवर्तमान प्रांत मंत्री रमन ¨सह को राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख घोषित किया गया। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनीश गुप्त को पुन: प्रांत सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। विभाग सह संयोजक अंकित शुक्ल को वर्तमान दायित्व के साथ ही प्रांत कार्यसमिति सदस्य घोषित किया गया।

पूर्व तहसील संयोजक कर्मवीर ¨सह, जिला संपर्क प्रमुख राजीवमणि पाठक, विभाग छात्रा प्रमुख दीप्ति ¨सह, वरिष्ठ छात्रनेता सुजीत विक्रम ¨सह'सनी'व राजकुमार मंत्री को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया7 जानकारी जिला संयोजक अंकुर ¨सह ने दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. राकेश द्विवेदी को पुन: प्रांत अध्यक्ष व राहुल वाल्मीकि को प्रांत मंत्री घोषित किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवानंद तिवारी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। प्रांतीय अधिवेशन लखनऊ में संपन्न हुआ। इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया गया। अधिवेशन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेडकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शाही ने अभाविप की संस्कृति एवं गतिविधि पर व्याख्यान दिया। जिला सह संयोजक बृजेश वर्मा ने बताया कि अधिवेशन में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रमुख श्रीहरि बोरिकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया, क्षेत्रीय राज्य विवि प्रमुख रोहिन राय, क्षेत्रीय संपर्क एवं आयाम प्रमुख सुनील वाष्र्णेय, प्रांत संगठन मंत्री सत्यभान भदौरिया, प्रवीण गुंजन उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी