त्योहारों के लिए उतारा गया बसों का बेड़ा

फैजाबाद : दीपावली और छठ पर्व के लिए यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर बसों का बे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 12:25 AM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 12:25 AM (IST)
त्योहारों के लिए उतारा गया बसों का बेड़ा
त्योहारों के लिए उतारा गया बसों का बेड़ा

फैजाबाद : दीपावली और छठ पर्व के लिए यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर बसों का बेड़ा उतार दिया गया है। लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए 75 अतरिक्त बसें लगाई गई हैं, जिससे रोडवेज से यात्रा करने वालों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह लंबी दूरी की बसें लखनऊ, कानपुर व दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों के अलग होंगी। परिक्षेत्र में इसबार कुल 321 बसें लगाई गई हैं।

दीपावली के चंद दिनों बाद छठ का पर्व है। त्योहारों को लोग अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। रेलवे में आरक्षण को लेकर मारामारी है। कुछ लोगों ने तो कई माह पूर्व आरक्षण करा रखा था, लेकिन अधिकांश लोगों को यात्रा के लिए तमाम समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। ऐसे में परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो सौ किलोमीटर तक का सफर तय करने के लिए बसों की लाइन लगा दी। फैजाबाद डिपो के एआरएम नंद किशोर चौधरी ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, गोंडा, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए बसों की कोई कमी नहीं है। बताया कि फैजाबाद डिपो की 105 बसों के अतरिक्त 20 अऩुबंधित बसें लगातार चल रही हैं। जरूरत पड़ने पर इनके फेरों को बढ़ाया जा रहा है।

क्षेत्रीय प्रबंधक धमेंद्र नाथ ने बताया कि त्योहारों को लेकर फैजाबाद के साथ अकबरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर डिपो की कुल 321 बसों को यात्रियों की सुविधाओं के हिसाब से लगाया गया है। उन्होंने बताया त्योहार को ध्यान में रख कर 75 बसों को लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए उतारा गया है। इनमें दो चालक होंगे और सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी