पति ने गड़ासे से काट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

फैजाबाद : पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन इतनी बढ़ी की पति ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। डंडे से

By Edited By: Publish:Tue, 31 May 2016 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 31 May 2016 10:47 PM (IST)
पति ने गड़ासे से काट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

फैजाबाद : पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन इतनी बढ़ी की पति ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। डंडे से पीट कर पत्नी को खून से लथपथ करने के बाद भी जब पति का मन नहीं भरा तो उसने बेरहमी से गड़ासे से महिला को काट डाला। इस क्रूर वारदात में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के वक्त घर में मौजूद रहे महिला के तीन मासूम बच्चे अभी तक पिता की करतूत से सहमे हैं। घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के अलनाभारी गांव की है। सोमवार की देर रात हुई वारदात भोर में जब गांव वालों के सामने आई। महिला के ससुर सुबह जब उसके घर पहुंचे तो वारदात के बारे में पता चला, लेकिन आरोपी फरार था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की मानें तो हत्या के पीछे कारण रिश्तों में संदेह और आरोपी के मन में बसा लालच दोनों हैं। मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संवादसूत्र मयाबाजार के अनुसार अलनाभारी गांव निवासी विनय कुमार वर्मा उर्फ कन्नू पुत्र भग्गू लाल अपनी पत्नी निशा (28) व तीन मासूम बच्चों के साथ रहता है। विनय के माता-पिता व भाई गांव में ही बने दूसरे मकान में अलग रहते हैं। कन्नू का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। तिहुरा निवासी मृतका के पिता रामप्यारे वर्मा ने बताया कि निशा के नाम दस हजार की एनएससी को कन्नू निकालने का दबाव अक्सर बनाता रहता था और उसी को लेकर उसकी पिटाई भी करता था। सोमवार की रात कन्नू ने पहले डंडे से पिटाई की और निशा के बेहोश होने के बाद बच्चों के सामने ही उसे निर्दयता पूर्वक गड़ासे से काट डाला। कन्नू की हैवानियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गर्दन काटने के बाद दोनों हाथों पर भी गड़ासे से कई प्रहार किए। मध्य रात्रि हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को सुबह मृतका के ससुर भग्गूलाल ने थाने आकर दी। पुलिस ने आरोपी को गांव में स्थित एक गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी हंता की मां गीता देवी ने अपने पुत्र को मानसिक विक्षिप्त बताया है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ¨सह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते सनक में यह हत्या की गयी है।

chat bot
आपका साथी