आसमान से बरसी आग, पारा 43 पहुंचा

फैजाबाद : गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ने पर आमादा है। शनिवार का दिन मौसम के लिहाज से सीजन का सर्वाधिक गर्

By Edited By: Publish:Sat, 23 May 2015 11:52 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2015 11:52 PM (IST)
आसमान से बरसी आग, पारा 43 पहुंचा

फैजाबाद : गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ने पर आमादा है। शनिवार का दिन मौसम के लिहाज से सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया। इससे सड़कें आग उगलती हुई प्रतीत हुई। यहां तक कि दिन के समय तो सड़कों पर दो पहिया वाहनों को चलाना भी मुश्किल हो गया। वहीं आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा और होने के आसार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 26 मई तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले गुरुवार को दिन का तापमान 41 व शुक्रवार को 42 डिग्री सेल्सियल था। शनिवार को तापमान ने एक डिग्री सेल्सियस की छलांग और लगा दी। तापमान सीजन के अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस वजह से लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि मौजूदा समय में पश्चिमी दिशा से हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिनों में तापमान का स्तर 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 28 डिग्री स ल्सियस रहा। सापेक्षिक अधिकतम आ‌र्द्रता 66 व न्यूनतम 32 फीसदी रही।

chat bot
आपका साथी