कृषि-श्रमिक विधेयकों के विरोध में सपा का पैदल मार्च

जागरण संवाददाता इटावा कृषि एवं श्रमिक विधेयकों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने सड़कों पर पै

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:01 AM (IST)
कृषि-श्रमिक विधेयकों के विरोध में सपा का पैदल मार्च
कृषि-श्रमिक विधेयकों के विरोध में सपा का पैदल मार्च

जागरण संवाददाता, इटावा : कृषि एवं श्रमिक विधेयकों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने सड़कों पर पैदल मार्च करके सरकार विरोधी नारेबाजी की। हुजूम के साथ कचहरी परिसर पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्र को सौंपा।

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में सपा संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने पार्टी कार्यालय से अंबेडकर चौराहा होते हुए कचहरी परिसर तक पैदल मार्च किया। करीब एक किमी की दूरी में सपा समर्थकों ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। ज्ञापन में कहा गया है कि इन विधेयकों के स्वीकृत होने से लघु सीमांत किसानों को फिर से गुलाम बनाया जा रहा है। जुलूस में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन, कुलदीप गुप्ता संटू, चंदन सिंह बघेल, किशन यादव, पदम तिवारी, दिलीप दिवाकर्र, केपी सिंह शाक्य, उत्तम सिंह प्रजापति, स्वदेश यादव, शहर अध्यक्ष वसीम चौधरी, हाशिम कुरैशी, शिवम पाल आदि शामिल थे।

प्रदर्शनकारी किसानों को चौराहा से लौटाया

कृषि विधेयकों के खिलाफ किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष संजीव किसान के नेतृत्व में ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से किसान सैफई तथा जसवंतनगर की ओर से मुख्यालय आकर धरना प्रदर्शन करना चाह रहे थे। प्रशासन को इसकी भनक लग गई इस पर काफी संख्या में पुलिस बल आइटीआइ चौराहा पर एकत्रित हो गया। किसानों को वापस लौटने पर विवश कर दिया, जिस पर किसान शासन-प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए वापस चले गए।

chat bot
आपका साथी