सपा खेमे में हलचलः नेताजी से पूछकर बनाया सेक्युलर मोर्चा का गठन : शिवपाल

अब शिवपाल यादव ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा का गठन मुलायम सिंह यादव से पूछ कर किया है। नेताजी ही उनके लिए सब कुछ हैं।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 07:51 AM (IST)
सपा खेमे में हलचलः नेताजी से पूछकर बनाया सेक्युलर मोर्चा का गठन : शिवपाल
सपा खेमे में हलचलः नेताजी से पूछकर बनाया सेक्युलर मोर्चा का गठन : शिवपाल

इटावा (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के असंतुष्ट लोगों के साथ सेक्युलर मोर्चा का गठन करने के बाद अब शिवपाल यादव ने नया बयान देकर सियासी हलके में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि सेक्युलर मोर्चा का गठन मुलायम सिंह यादव से पूछ कर किया है। नेताजी ही उनके लिए सब कुछ हैं। उनके इस बयान के निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। 

सेक्युलर मोर्चा के सहयोग बिना कोई सरकार नहीं 

शिवपाल यादव नेशनल हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2019 में सेक्युलर मोर्चा के सहयोग के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। जबकि, 2022 में प्रदेश में सेक्युलर मोर्चा की सरकार ही बनेगी। बोले, काफी इंतजार के बाद सेक्युलर मोर्चा बनाया है, क्योंकि जितने भी उपेक्षित लोग हैं, उन्हें सम्मान दिया जा सके। यहां मौजूद लोगों से बातचीत के दौरान भी उन्होंने कहा कि रूठे हुए लोगों को सम्मान दिलाने के लिए ही सेक्युलर मोर्चा का गठन किया गया है। पार्टी को मजबूत कर जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। प्रदेश के सभी 75 जिलों में जल्द ही जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। हमारा लक्ष्य है 2019 में हमारे बगैर कोई सरकार न बने।

chat bot
आपका साथी