शिवपाल ने किया जेल भरो आंदोलन का आह्वान

शिवपाल ने किया जेल भरो आंदोलन का आह्वान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 06:23 PM (IST)
शिवपाल ने किया जेल भरो आंदोलन का आह्वान
शिवपाल ने किया जेल भरो आंदोलन का आह्वान

शिवपाल ने किया जेल भरो आंदोलन का आह्वान

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : क्षेत्र पंचायत की बैठक में शिवपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे कार्य अच्छे हैं, इसकी वह प्रशंसा करते हैं। अच्छे कार्य करने वालों की हर किसी को सराहना करनी चाहिए। लेकिन यह भी सच है कि उनके बेलगाम अफसर प्रदेश की जनता को लूट रहे हैं। उन्होंने बिजली की बिगड़ी हालत पर कहा कि इस विभाग को सिर्फ छापेमारी कर अवैध वसूली करना आता है। बिजली के लिए त्राहि-त्राहि मची है। बामुश्किल से आठ से 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। आम जनता की कोई सुनवाई नहीं है। मंहगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इसके लिए लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि वह जन समस्याओं को लेकर जेल भरो आंदोलन को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बहुत दिन हो गए, वह जेल नहीं गए। अब समय आ गया, जनहित के लिए वह जेल जाने को तैयार हैं।

chat bot
आपका साथी