उल्लास से मनेगी गांधी व शास्त्री की जयंती

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उल्लास से मनाने के लिए प्रशासन ने विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों/विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती समारोह मनाए जाने के उपरांत दूसरे दिन इस आशय का प्रमाण पत्र अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को उपलब्ध कराएंगे कि उनके कार्यालय में कितने कर्मचारी उपस्थित रहे व कितने कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 06:22 AM (IST)
उल्लास से मनेगी गांधी व शास्त्री की जयंती
उल्लास से मनेगी गांधी व शास्त्री की जयंती

जासं, इटावा : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उल्लास से मनाने के लिए प्रशासन ने विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों/विभागाध्यक्षोंको निर्देशित किया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती समारोह मनाए जाने के उपरांत दूसरे दिन इस आशय का प्रमाण पत्र अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को उपलब्ध कराएंगे कि उनके कार्यालय में कितने कर्मचारी उपस्थित रहे व कितने कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि प्रात: 8 बजे सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सभी कार्यालयों एवं संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में किसी वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी के एक बड़े चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबंधी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में उनके विचारों पर चर्चा की जाएगी। स्कूल एवं कालेजों में गांधीवादी जीवन दृष्टि का प्रचार तथा गांधीजी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर वाद-विवाद प्रतियोगिता/गोष्ठी की जाएगी। प्रात: 9 बजे ज्योतिबा राव फुले स्टेडियम में पैदल चाल प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे। 9.30 बजे जिलाधिकारी द्वारा कुष्ठ रोग एवं क्षय रोग से पीड़ित रोगियों को फल वितरण किया जाएगा। क्षय रोग चिकित्सालय के पास स्थित कांशीराम कालोनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रात: 10 बजे एनसीसी कैडेटों द्वारा राजकीय इंटर कालेज से कलक्ट्रेट परिसर तक रूट मार्च किया जाएगा।

इसके अलावा राजकीय विशेष गृह (किशोर), महिला शरणालय, प्रवेशालय एवं जिला कारागार में विशेष कार्यक्रम कराए जाएंगे। गांधीजी व स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता होगी। समस्त शराब एवं मीट की दुकानें बंद रहेंगी। शहर की मलिन बस्ती सती मोहल्ला एवं अजीत नगर मोहल्ला में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। समस्त कार्यालयों एवं विद्यालयों में पौधारोपण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी