फंदे पर लटकी महिला, हत्या का आरोप

संवादसूत्र इकदिल मानिकपुर मोड़ अड्डा सती में एक महिला को फंदे के फंदे पर लटका पाया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 06:38 PM (IST)
फंदे पर लटकी महिला, हत्या का आरोप
फंदे पर लटकी महिला, हत्या का आरोप

संवादसूत्र, इकदिल : मानिकपुर मोड़ अड्डा सती में एक महिला को फंदे के फंदे पर लटका पाया गया। वह ढाई माह की गर्भवती थी। ससुरालीजन खुदकुशी ठहरा रहे हैं जबकि मायका पक्ष ने दहेज की मांग के चलते मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

ससुरालीजन के मुताबिक 25 वर्षीय संगीता पत्नी रमेश बाबू ने सोमवार की रात्रि में घर पर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रमेश बाबू मंगलवार की सुबह 6:20 पत्नी का शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और शव को छोड़कर भाग गया। संगीता की शादी नवंबर 2015 में हुई थी। वह ढाई माह का गर्भवती थी और चार साल की पुत्री अवनी है।

रमेश चंद्र निवासी नगला पूठ मीठेपुर थाना अजीतमल जिला औरैया ने बताया कि पुत्री संगीता की मौत की जानकारी उनको पड़ोसी द्वारा कॉल किए जाने पर सुबह हो सकी। उन्होंने इकदिल थाने में दी तहरीर में दामाद के अलावा सास-ससुर, जेठ के विरुद्ध तहरीर देते हुए पुत्री को मारपीट कर फांसी पर लटका कर मार डालने का आरोप लगाया है। भाई प्रवेंद्र ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये, कार व बाइक की मांग की जा रही थी। जीजा रमेश बाबू ऑटो चलाता है। उसने दो दिन पहले ही नगला पूठ मीठेपुर आकर उससे झगड़ा करते हुए अतिरिक्त दहेज में कार व बाइक की पूर्ति करने के लिए दबाव बनाया था। झगड़ा करने के 15 मिनट बाद ही चला गया था। थानाध्यक्ष जीवाराम यादव ने बताया कि मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी