खेत पर किसान की सर्पदंश से मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुरा में खेतों पर पानी लगा रहे किसान की सांप के डंसने से मृत्यु हो गई। सुबह जब परिजन खेतों की ओर गए तब घटना की जानकारी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:26 AM (IST)
खेत पर किसान की सर्पदंश से मौत
खेत पर किसान की सर्पदंश से मौत

संवाद सहयोगी, भरथना : थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुरा में खेतों पर पानी लगा रहे किसान की सांप के डंसने से मृत्यु हो गई। सुबह जब परिजन खेतों की ओर गए तब घटना की जानकारी हुई।

खानपुरा निवासी 45 वर्षीय रामबरन पुत्र बालादीन गुरुवार की शाम अपने खेतों पर खड़ी धान की फसल में पानी लगाने के लिए गए थे। रात में पानी लगाकर खेत पर ही लेट गए, तभी किसी सांप ने उनकी गर्दन में डंस लिया। जिससे वह गंभीर रूप से अचेत अवस्था में पड़े रहे। सुबह जब परिजन खेतों की ओर गए तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। तब वे रामबरन को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर मृतक के पुत्र सौरभ कुमार ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। ग्राम प्रधान कुसना सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है। हादसे की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार विशाल सिंह यादव, हल्का इंचार्ज अनुभव चौधरी, क्षेत्रीय लेखपाल अजीत सिंह यादव ने शव का पंचनामा भरा।

chat bot
आपका साथी