रोजगार मेले में 57 को मिला रोजगार

जागरण संवाददाता, इटावा : जिला सेवायोजन कार्यालय पर आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला के पहले ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:48 PM (IST)
रोजगार मेले में 57 को मिला रोजगार
रोजगार मेले में 57 को मिला रोजगार

जागरण संवाददाता, इटावा : जिला सेवायोजन कार्यालय पर आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला के पहले दिन पंजीकृत 538 बेरोजगारों ने भाग लिया। 70 पदों के लिए साक्षात्कार में 57 बेरोजगारों का चयन किया गया। कार्यालय अधीक्षक सेवायोजन कार्यालय अहिवरन ¨सह ने बताया कि मप्र की उज्जवला एग्रीकलचर प्रालि ने 40 बेरोजगारों का साक्षात्कार लिया, जिसके तहत 33 का चयन किया गया। इसी के साथ म¨हद्रा आटो ने 10 लोगों को तथा भारतीय जीवन बीमा निगम ने 20 के स्थान पर 14 बेरोजगारों को चयनित किया। इस मौके पर 538 बेरोजगारों ने आवेदन किया था, जिसमें 57 को रोजगार दिया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अरसद अली ने बताया कि मेला मंगलवार को भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें बेरोजगारों का रोजगार के लिए चयन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी