11.5 लाख खर्च के बाद भी शास्त्री चौराहा जस का तस

जागरण संवाददाता, इटावा : नगर के सौंदर्य में चार चांद लगाने के लिए नगर पालिका परिषद ने शहर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 07:04 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 07:04 PM (IST)
11.5 लाख खर्च के बाद भी शास्त्री चौराहा जस का तस
11.5 लाख खर्च के बाद भी शास्त्री चौराहा जस का तस

जागरण संवाददाता, इटावा : नगर के सौंदर्य में चार चांद लगाने के लिए नगर पालिका परिषद ने शहर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना बनाकर उन पर लाखों की धनराशि व्यय की थी। इसी के तहत नगर का हृदय स्थल कहे जाने वाले शास्त्री चौराहा को लाल पत्थर से सजाया गया था। लेकिन छह माह भी नहीं बीते और चौराहा की रे¨लग टूटकर बिखर गई।

प्रमुख चौराहों में शुमार शास्त्री चौराहा का 11,47,500 रुपया की लागत से सौंदर्यीकरण का दावा किया गया है। इस चौराहा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नक्कासीदार लाल पत्थर की रे¨लग लगाई गई थी। रे¨लग की सुरक्षा न करने से कुछ ही दिनों में यह टूटकर बिखर गई। हैरत की बात यह खुलकर सामने आई की नगर पालिका प्रशासन ने चौराहे का सौंदर्यीकरण तो पहले करा लिए तथा निर्माण का टेंडर बाद में पास करके भुगतान कर दिया गया। नियम के विरुद्ध कराए गए निर्माण का जो नतीजा होना था, वही हुआ। जिम्मेदार बोले : नगर पालिका परिषद के निर्माण विभाग द्वारा शास्त्री चौराहे का सौंदर्यीकरण कराया गया था, रे¨लग टूटने की जानकारी नहीं मिली है। कार्यदायी संस्था से उसे सही कराया जाएगा। -हेमंत कुमार, अवर अभियंता निर्माण नगर पालिका परिषद

chat bot
आपका साथी