17 स्वस्थ हुए, 12 नए संक्रमित निकले

जागरण संवाददाता इटावा सोमवार को कोरोना के दो नये संक्रमित पाये गये। इनमें कोठी कैस्त-जस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 06:10 AM (IST)
17 स्वस्थ हुए, 12 नए संक्रमित निकले
17 स्वस्थ हुए, 12 नए संक्रमित निकले

जागरण संवाददाता, इटावा : सोमवार को कोरोना के दो नये संक्रमित पाये गये। इनमें कोठी कैस्त-जसवंतनगर का 53 वर्षीय अधेड़ व शहर का 40 वर्षीय युवक शामिल है। डिप्टी सीएमओ डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 12 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक जसवंतनगर के कोठी कैस्त का, दो पक्काबाग, एक पुलिस लाइन के फायर स्टेशन का कर्मचारी, एक खुड़ीसर बसरेहर, एक सीएचसी सरसईनावर, दो कटरा खूबचंद, एक विजय नगर, एक कंधेसी पचार व एक उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई का स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल है।

इसके अलावा सैफई में दुर्घटना में घायल हुए दरभंगा बिहार का एक युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। संवाद सहयोगी, जसवंतनगर के अनुसार : एक कोरोना पॉजिटिव कोठी कैस्थ पाया गया, इस तरह कुल संख्या 33 हो गयी। कोठी कैस्थ में एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव निकलने से सनसनी फैली हुई है। पिछले दो दिनों में एसडीएम के निर्देशन में जमकर कोरोना टेस्टिग हुई है। कम से कम 150 लोगों के टेस्ट भेजे गए हैं। फक्कड़पुरा में कोविड पॉजिटिव निकले हेड कांस्टेबल तथा अन्य 5 लोग स्वस्थ होकर घर लौट आये हैं। पालिका चेयरमैन सुनील कुमार जौली ने आज नगर में सुअरों के विचरण पर सफाई विभाग के लोगों की जमकर क्लास लगायी और कहा कि कंटेनमेंट जोन में दोनों टाइम सैनिटाइजेशन हो। संवाद सहयोगी, भरथना : थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम प्रचार में एक 30 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने से गांव में हड़कंप मच गया।

वहीं महिला को उपचार हेतु इटावा अस्पताल भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित, सैफ खान ने संयुक्त रूप से बताया कि ग्राम कांधेसी पचार में 17 जुलाई को हुई जांच करवाने के दौरान एक 30 वर्षीय महिला की सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसे उपचार हेतु नारायण अस्पताल भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी