मतदान सामग्री लिये कर्मचारियों का रेला

जागरण संवाददाता, इटावा : जनपद में होने वाले तीसरे चरण के विधान सभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान कर्म

By Edited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 01:00 AM (IST)
मतदान सामग्री लिये कर्मचारियों का रेला
मतदान सामग्री लिये कर्मचारियों का रेला

जागरण संवाददाता, इटावा : जनपद में होने वाले तीसरे चरण के विधान सभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान कर्मचारियों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। नुमाइश परिसर से रवाना होने वाली पार्टियों ने परिसर में ही सबसे पहले मतदान सामग्री के साथ ईवीएम को भी चेक किया गया।

जनपद में 19 फरवरी यानी रविवार को तीसरे चरण का मतदान होना है। जनपद की विधानसभा इटावा सदर, विधानसभा भरथना व विधानसभा जसवंतनगर के लिए पो¨लग पार्टियां रवाना की गयी। इस दौरान नुमाइश मैदान में मतदान कर्मियों की भारी भीड़ रही। मतदान कर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी के अनुसार मतदान सामग्री लेकर अपने साथियों के साथ उसको चेक करने में जुटे रहे। मतदान सामग्री पूरी होने पर वह अपने मतदान केंद्रों पर निकल गये। कई लोग पेड़ों के नीचे जाकर बैठ गये तो कई लोगों ने ईबीएम के बॉक्स को ही अपना सहारा बना लिया और सामग्री को भी चेक करते रहे। दोपहर तक यह नजारे नुमाइश मैदान में देखे जाते रहे।

chat bot
आपका साथी