प्रदेश में भाजपा की सरकार अवश्य बनेगी

इटावा, जागरण संवाददाता : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अवश्य बनेगी। इसके लिए हम सभी क

By Edited By: Publish:Sat, 03 Dec 2016 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2016 06:43 PM (IST)
प्रदेश में भाजपा की सरकार अवश्य बनेगी

इटावा, जागरण संवाददाता : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अवश्य बनेगी। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से पार्टी का काम करना होगा। सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा और परिवर्तन यात्रा की सभा कुशलता से संपन्न हुई । इसके सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी नवाब ¨सह ने उक्त वक्तव्य दिए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आगामी कार्यक्रमों को भी हम सफल बनाएंगे। इसी श्रंखला में 5 दिसंबर को जनपदीय महिला सम्मेलन ध्रुव वाटिका में एवं युवा सम्मेलन 10 दिसंबर को बसरेहर में संपन्न होगा, सभी कार्यकर्ता इन दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रयास करें। इन्हीं कार्यक्रमों की सफलता के लिए 28 नवंबर को जिले के सभी मंडलों में बूथों की बैठक होनी है। बैठक में बूथ समितियों के अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिला महामंत्री अजय धाकरे, अन्नू गुप्ता, करण ¨सह राजपूत, उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया, कृपा नारायण तिवारी, शिवाकांत चौधरी, हरनाथ ¨सह, पुत्तन भदौरिया, शिव किशोर धनगर, सभी मंडल अध्यक्ष व सभी मंडल प्रभारी व जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़ आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी