चंबल सीमा पर 15 घंटे फिर जाम, पुलिस असहाय

संवादसूत्र उदी मुम्बई लिपुलेक मार्ग एनएच-92 के चंबल सीमा पर स्थित चंबल पुल के कमजोर होने का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 01:15 AM (IST)
चंबल सीमा पर 15 घंटे फिर जाम, पुलिस असहाय
चंबल सीमा पर 15 घंटे फिर जाम, पुलिस असहाय

संवादसूत्र, उदी : मुम्बई लिपुलेक मार्ग एनएच-92 के चंबल सीमा पर स्थित चंबल पुल के कमजोर होने का विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है लेकिन इसकी सुरक्षा के इंतजाम किये जाने की मांग के बाद भी अब तक कोई इंतजाम नहीं किये गये हैं। शुक्रवार को यहां पर फिर 15 घंटे जाम लगा। इससे पहले गुरुवार को भी 12 घंटे जाम लगा था। जाम में दूर दराज से आने वाले वृद्ध, महिलाएं, बच्चे आदि तमाम परेशानियों से जूझते नजर आए।क्षेत्रीय जनता के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं लोग चंबल पुल के क्षतिग्रस्त होने को लेकर खासे चितित हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से पुल की सुरक्षा व जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है। चेकिग में दस ट्रक पकड़े पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर पिछले दो दिन से लगातार चेकिग की जा रही है। शुक्रवार को अभियान चलाकर दस ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई के बाद ट्रक माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। चंबल सीमा पर पिछले हफ्ते जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 101 ट्रकों को पकड़कर सीज किया था उसके बाद तीन दिन तक ओवरलोडिग पर विराम देखने को मिला था। बुधवार की रात्रि से वाहनों के आने का सिलसिला फिर शुरू हो गया। चंबल पुल के पीछे बड़े संख्या में वाहन खड़े थे। गुरुवार को 19 ट्रक पकड़े गये जबकि शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई कर दस ट्रक पकड़े। एआरटीओ ब्रजेश कुमार यादव, यात्रीकर अधिकारी अरविद कुमार जैसल ने बताया कि छह ट्रकों पर ओवरलोडिग व शेष पर अपूर्ण कागज की कार्रवाई की गई है। तीन लाख से अधिक का जुर्माना वसूला जाएगा। जांच के बाद खनन की कार्रवाई भी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी