पांच माह पूर्व भगाई नाबालिग पंजाब से बरामद

ऊसराहार, संवादसूत्र : पांच माह पूर्व भगाई गई नाबालिग लड़की पंजाब से बरामद की गई है। लड़की के साथ पुलिस

By Edited By: Publish:Tue, 25 Oct 2016 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 25 Oct 2016 07:28 PM (IST)
पांच माह पूर्व भगाई नाबालिग पंजाब से बरामद

ऊसराहार, संवादसूत्र : पांच माह पूर्व भगाई गई नाबालिग लड़की पंजाब से बरामद की गई है। लड़की के साथ पुलिस ने एक लड़के को भी गिरफ्तार किया है।

मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के कुरसेंडा निवासी की पुत्री ऊसराहार थाना क्षेत्र के बछरोही गांव में अपनी मौसी के घर 15 मई को गई थी। 17 मई को लड़की बछरोही से नगला लक्षी गांव में अपनी मौसी के घर जा रही थी, उसी समय नगला गंगे के समीप लड़की को बहला फुसलाकर कुछ लड़के भगा ले गये थे। लड़की की मां ने ऊसराहार में कछपुरा निवासी ईसू पुत्र राजू, औसान पुत्र रमेश व अर्जुन पुत्र भूरे के विरुद्ध लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने उसी समय ईसू व अर्जुन को पकड़ कर जेल भेज दिया था, जिसमें ईसू के पिता ने अपने पुत्र को रंजिशन फंसाने का आरोप लगाया था।

22 अक्टूबर को लड़की के पिता की निशानदेही पर ऊसराहार पुलिस ने पंजाब के मुक्तसर में लड़की को एक लड़के के साथ बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की को जहां चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा है वहीं पकड़े गए ओमवीर पुत्र गयादीन निवासी रैसीनगर थाना कादर चौक बदायूं को जेल भेज दिया है। अब सवाल यह उठता है कि जब लड़की भगाने में दोषी ओमवीर था तो फिर पुलिस ने किस विवेचना के आधार पर ईसू को जेल भेज दिया, जिसकी अभी तक जमानत भी नहीं हुई है। ईसू के पिता ने एसएसपी से न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए कहा कि उसका पुत्र बीएससी का होनहार छात्र है जिसे निर्दोष होने पर भी पुलिस ने जेल भेज दिया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

chat bot
आपका साथी