गर्भावस्था में न छोड़ें घर के काम करना

इटावा, जागरण संवाददाता: गर्भ ठहरते ही किसी कुशल स्त्री रोग विशेष के पास जाकर बु¨कग विजिट (फ‌र्स्ट वि

By Edited By: Publish:Wed, 04 May 2016 06:27 PM (IST) Updated:Wed, 04 May 2016 06:27 PM (IST)
गर्भावस्था में न छोड़ें घर के काम करना

इटावा, जागरण संवाददाता: गर्भ ठहरते ही किसी कुशल स्त्री रोग विशेष के पास जाकर बु¨कग विजिट (फ‌र्स्ट विजिट) करें और ब्लड, अल्ट्रासाउंड (डे¨टग स्केन) व यूरीन की जांच कराएं। हर माह डॉक्टर को दिखाएं, टिटनेस के टीके समय पर लगवाएं और बिटामिन बी कॉम्प्लैक्स, आयरन व कैल्शियम की गोलियां लें। पानी खूब पिएं और बच्चे के पेट में घूमने पर ध्यान रखें, कम घूमता हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

किसी प्रकार का दर्द जिससे बेचैनी, भूख कम हो या नींद न आए तो भी अपने डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर के बताए समय पर अल्ट्रासाउंड कराएं और पर्सनल हाइजीन (साफ-सफाई) का विशेष खयाल रखें। गर्भवतियां बाहर का खाना न खाएं और ज्यादा तेल मसाले न खाएं। घर के काम जरूर करें साथ ही डॉक्टर के बताए अनुसार एक्सरसाइज भी करें ताकि मां-बच्चा दोनों की सेहत दुरुस्त रहे। यह कहना है जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. श्रीति सिन्हा का, वे दैनिक जागरण कार्यालय में जागरण प्रश्न प्रहर कार्यक्रम के दौरान पाठकों की समस्याओं का फोन पर निदान सुझा रही थीं।

डा. श्रीति ने बताया कि पानी की शिकायत व लिकोरिया दो अलग-अलग चीजें हैं। स्त्री के जननांग में धातु जरूरी है। पानी में बदबू आए या ज्यादा आए या जिसके लिए सेनेटरी पैड लगाना पड़े तो कुशल स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। उन्होंने बताया कि पहले माना जाता था कि 13 वर्ष की आयु से किशोरियों में मासिक धर्म की शुरुआत हो जाती है। 10-11 वर्ष की उम्र से अगर पीरियड आने लगें तो यह अच्छे पोषण की निशानी है, ¨चता की कोई बात नहीं है और हो सकता है कि पीरियड शुरू होने के एक-दो साल तक अनियमित हों। यदि 28 से 35 दिन में पीरियड नहीं आते हैं तो दिखा सकते हैं। प्रस्तुत हैं पाठकों की समस्याएं और उनको सुझाए गए निदान।

सवाल: स्तनों से दूध रिसता है।- साधना, औरैया

जवाब: हार्मोन के असंतुलन के कारण ऐसा हो सकता है, दबाव न पड़ने दें।सवाल: मासिक धर्म के दौरान परेशानी होती है।- सुमन यादव, आवास-विकास कॉलोनी

जवाब: तीन-चार माह का कोर्स होगा, आराम मिलेगा।

सवाल: 8 माह पहले प्रसव हुआ था, अब महीना कम आता है।- डॉली, भरथना

जवाब: अभी बच्चा दूध पीता है, डेढ़-दो साल का हो जाएगा तो सामान्य हो जाएगा।

सवाल: पीरियड्स पांच दिन बढ़ कर आ रहे।- तृप्ति, फ्रेंड्स कॉलोनी

जवाब: सामान्य है, सामान्यत: 28 से 35 दिन की अवधि रहती है। इससे ज्यादा हो तो दिखाएं और तनावग्रस्त न रहें।

सवाल: पीरियड्स 15 दिन आगे-पीछे हो जाते हैं।- नंदिनी, भरथना

जवाब: स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

सवाल: पीरियड्स ज्यादा दिनों तक चलते हैं।- कीर्ति यादव, बकेवर

जवाब: अल्ट्रासांउड व ब्लड टेस्ट के बाद कारण का पता कर इलाज किया जाएगा।

सवाल: पानी ज्यादा आता है और बदबू भी।- रेनू यादव, भरथना

जवाब: बदबू का कारण है इनफेक्शन। पानी खूब पिएं और हाइजीन का विशेष ध्यान रखें। अल्ट्रासाउंड व यूरीन की जांच कर दिखाएं।

सवाल: लिकोरिया के लिए दवा बता दें।- सोनी, इकदिल

जवाब: अल्ट्रासाउंड व यूरीन की जांच कर देखा जाएगा। बिना देखे दवा नहीं बताई जा सकती।

सवाल: 48 वर्ष की उम्र है, माहवारी अनियमित है। 14 वर्षीय बेटी के पीरियड्स नहीं शुरू हुए।- सादमा खान, पीएसी

जवाब: मीनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के बाद ऐसा हो सकता है। आपका पेप्समियर टेस्ट होगा और बेटी को भी किसी कुशल स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

सवाल: 52 वर्ष की उम्र हो गई, बच्चा नहीं हो रहा।- गुड़िया, नौरंगाबाद

जवाब: किसी अच्छे इनफर्टिलिटी सेंटर में जाकर टेस्ट ट्यूब बेबी प्रणाली से मां बन सकती हैं।

chat bot
आपका साथी