मुलायम को तोहफे में अगली सरकार देना चाहते हैं अखिलेश

इटावा, जागरण संवाददाता : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह या

By Edited By: Publish:Sat, 21 Nov 2015 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2015 06:01 PM (IST)
मुलायम को तोहफे में अगली सरकार देना चाहते हैं अखिलेश

इटावा, जागरण संवाददाता : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को उनके जन्म दिन के तोहफे के रूप में 2017 में दोबारा सरकार देना चाहते हैं। यह बात स्वयं मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

मुलायम ¨सह यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उनके पैतृक गांव सैफई में पौधरोपण करने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी के जन्मदिन पर पौधरोपण एक बहुत अच्छा विचार है जिससे जनता में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक व प्रभावी संदेश जाए और लोग पौधे लगाएं। उन्होंने अपने ग्रीन बेल्ट के सपने को दुहराते हुए कहा कि इस पौधरोपण कार्यक्रम से नेताजी के जन्मदिन के अवसर को भी यादगार बनाने की कोशिश की गई है। पिता को उपहार देने के प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी ख्वाहिश है और जनता से भी निवेदन है कि नेताजी को जन्मदिन के उपहार स्वरूप जन समर्थन दिया जाए और अगली सरकार प्रदेश में सपा की बने। मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन, समान विकास, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पानी आदि महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने उदाहरणार्थ बताया कि समाजवादी एंबुलेंस सेवा से जहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की सफल कोशिश की गई है तो वहीं इससे कई लोगों को रोजगार भी मिला है। उन्होंने किसानों को फसल के नुकसान को लेकर राज्य सरकार द्वारा दी गई सहायता को किसान व कृषि हितकारी कदम बताया और कहा कि सपा सरकार हर वर्ग के लोगों के कल्याणार्थ तत्पर है। इसके लिए तेजी से काम किये जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी