देश में बढ़ते संकट के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

भरथना, संवाद सहयोगी : केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसान मजदूर क

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 09:18 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 09:18 PM (IST)
देश में बढ़ते संकट के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

भरथना, संवाद सहयोगी : केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसान मजदूर की बढ़ती लूट के खिलाफ मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी आगामी 01 से 14 अगस्त तक पूरे प्रदेश में जबरदस्त जनआंदोलन करते हुए सरकारों को जनहितकारी नीतियों के निर्माण के लिए मजबूर करेगी।

यह बात मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की भरथना में संपन्न जनरल बॉडी बैठक में पार्टी राज्य सचिव मण्डल के सदस्य कामरेड एसपी कश्यप ने कही। उन्होंने देश में बढ़ते संकटों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि आज जनतंत्र, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता पर जबरदस्त हमले किये जा रहे हैं। माकपा राज्य सचिव मण्डल के सदस्य कामरेड मुकुट ¨सह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मोदी सरकार की देशी-विदेशी पूंजीपतियों से गहरी मिलीभगत है, उनका भ्रष्टाचारमुक्त शासन का नारा आज खोखला साबित हो रहा है।

वरिष्ठ वामपंथी चिन्तक मुरारी लाल दुबे, माकपा जिला मंत्री अमर ¨सह शाक्य, कामरेड रामप्रकाश पोरवाल, प्रेमशंकर यादव, सन्तोष शाक्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन अनिल दीक्षित ने किया।

chat bot
आपका साथी