साध्वी ने 147 बूथों पर किया संपर्क

इटावा, जागरण संवाददाता : केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने 147 बूथों पर आयोजित संपर्क सद

By Edited By: Publish:Thu, 28 May 2015 01:10 AM (IST) Updated:Thu, 28 May 2015 01:10 AM (IST)
साध्वी ने 147 बूथों पर किया संपर्क

इटावा, जागरण संवाददाता : केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने 147 बूथों पर आयोजित संपर्क सदस्यता अभियान के दौरान कहा कि अब इटावा की धरती से उप्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। भाजपा ही सपा प्रमुख मुलायम ¨सह यादव को उनके गढ़ में चुनौती देगी।

बूथ अभियान कार्यक्रम के तहत उन सदस्यों से संपर्क किया गया जिन्होंने पार्टी की नई सदस्यता ग्रहण की है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हरिद्वार दुबे, सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक दुबे, केके राज, संगठन मंत्री ओम प्रकाश, मानवेंद्र ¨सह, डा. रमाकांत शर्मा उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री विकास भदौरिया ने किया।

chat bot
आपका साथी