पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए आतिशबाजी हानिकारक

इटावा, जागरण संवाददाता : आतिशबाजी स्वास्थ्य व पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इसको आबादी से दू

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 01:10 AM (IST) Updated:Thu, 23 Oct 2014 01:10 AM (IST)
पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए आतिशबाजी हानिकारक

इटावा, जागरण संवाददाता : आतिशबाजी स्वास्थ्य व पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इसको आबादी से दूर जलाना चाहिए। आतिशबाजी के धुएं से निकलने वाली गैसें कार्बन डाई आक्साइड व सल्फर डाई आक्साइड पेड़-पौधों के साथ गर्भवती महिलाओ के लिए हानिकारक होती हैं। घर में अगर हाई ब्लड प्रेशर का मरीज है तो आतिशबाजी के धमाके से ब्लड प्रेशर और अधिक बढ़ सकता है। इसकी तेज आवाज से ब्रेन स्ट्रोक होने की भी संभावना बढ़ जाती है। यहां तक लकवा होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। दमा के मरीजों को इससे दूर रहना चाहिए। जरूरत पड़ने पर इन्हेलर का प्रयोग करे। खास बात यह है कि अगर 85 डेसीमल से अधिक क्षमता वाले पटाखा जलाना हो तो कान में काटन लगा लें, उक्त सलाह सैफई पीजीआई के फिजीशियन डा. सुनील शर्मा का जो प्रश्न प्रहर के दौरान पाठकों को दी।

प्रश्न : आतिशबाजी चलाते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए। -रवि शर्मा बरालोकपुर।

उत्तर : तेज आवाज वाले पटाखे न छुड़ाएं, बच्चों को दूर रखें तथा फुल आस्तीन के कपड़े पहने, अगर कहीं कोई जलने का निशान पड़ जाये तो उसे ठंडे पानी से खूब धोएं।

प्रश्न : 29 वर्ष की उम्र है वजन बढ़ता जा रहा है। -सपना दुबे, भरथना।

उत्तर : फेट बढ़ाने वाले पकवान से परहेज करें, चिकनाई न खाये, व्यायाम करें, फास्टफूड के सेवन से बचे। खानपान दुरुस्त रखें।

प्रश्न : सिर में दर्द रहता है, बदन में भारीपन की शिकायत है। -ध्रुव सिंह ताखा।

उत्तर : आंख टेस्ट कराएं, जांच कराके कुशल चिकित्सक से इलाज कराएं लाभ मिलेगा।

प्रश्न : बार-बार पीलिया हो जाता है।

-सोनू, पक्का तालाब इटावा।

उत्तर : लीवर बढ़ा हुआ हो सकता है, तली व तेज मसाले वाला भोजन न करें, अल्कोहल से दूर रहे। जांच कराएं, गिरुविन लगातार बढ़ने के चांस हो सकते हैं। शुद्व खाना व पानी पिएं, सफाई का विशेष ध्यान रखें।

प्रश्न : आतिशबाजी से क्या हानियां हैं।

-राजेन्द्र गुप्ता, श्री ओम कालोनी इटावा।

उत्तर : आतिशबाजी पर्यावरण के लिए दुश्मन है। ग्लोबल वार्मिंग से बचना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान के साथ स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आतिशबाजी चलाते समय अग्निशमन के सारे इंतजाम रखना जरूरी है।

chat bot
आपका साथी