युवक को प्रेस से लगा करंट, मौत

शुक्रवार दोपहर कपड़ों पर प्रेस करते समय युवक को करंट लग गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं रिजोर क्षेत्र में नई विद्युत लाइन पर काम करते समय करंट लगने से हाथरस जिले का युवक झुलस गया। उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 10:59 PM (IST)
युवक को प्रेस से लगा करंट, मौत
युवक को प्रेस से लगा करंट, मौत

एटा, जासं। कोतवाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कपड़ों पर प्रेस करते समय युवक को करंट लग गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं रिजोर क्षेत्र में नई विद्युत लाइन पर काम करते समय करंट लगने से हाथरस जिले का युवक झुलस गया। उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है।

शुक्रवार दोपहर 11.30 बजे शहर के मुहल्ला सावरकर नगर निवासी शुभू कश्यप पूड़ी वाले का 25 वर्षीय भाई अनिल कुमार कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। तभी अचानक उसे करंट लग गया। वह दूर जा गिरा और अचेत हो गया। करंट लगने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। वह उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट से युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दूसरी ओर हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम गढि़या निवासी 19 वर्षीय चंद्रपाल ठेकेदार के साथ रिजोर क्षेत्र में खिच रही बिजली की नई लाइन पर काम कर रहा था। गुरुवार शाम ट्रांसफार्मर पर चढ़ते समय हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से वह नीचे आ गिरा। हादसा होते ही साथी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। करंट से झुलसे चंद्रपाल को जिला अस्पताल के आपात कक्ष में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत चिताजनक देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी