उत्तराखंड की बेटी की आशीर्वाद देकर किया विदा

वरमाला डालने के दौरान एससी और ब्राह्माण समाज के लोग बने साक्षी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 06:47 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 06:47 AM (IST)
उत्तराखंड की बेटी की आशीर्वाद देकर किया विदा
उत्तराखंड की बेटी की आशीर्वाद देकर किया विदा

जासं, एटा : उत्तराखंड की बेटी सुशीला की शादी में वर और वधू पक्ष के बीच खूब उत्साह देखने को मिला। हर कोई इस शादी को लेकर खुश नजर आया। एससी और ब्राह्माण समाज के लोगों ने खुशी-खुशी वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया।

विपत्तियों के चलते अनाथ हुई सुशीला को संभालने वाले प्राथमिक शिक्षक संजय कुमार और उनकी पत्नी ममता तथा बेटी ज्योति शादी के दौरान उत्साह से लवरेज थे। सुशीला भी खूब सजी-संवरीं।

शनिवार को शाम आठ बजे दूल्हा मनोज दीक्षित निवासी जलेसर बरात लेकर पहुंचा तो संजय ने जोरदार अगवानी की। पुष्प वर्षा की गई। रस्में पूरी की गई।

यह शादी उत्तराखंड की बेटी के प्रति सहानुभूति के चलते खास बन गई। संजय एससी हैं और उन्होंने ब्राह्मण बेटी को अपनाया। उधर, दूल्हा के परिवार ने भी सुशीला को अपनाने के लिए हामी भर दी थी। इसके बाद तय दिन बरात पहुंची। एससी समाज के भी तमाम लोग बेटी की शादी के कामकाज में लगे थे। बरात में आए लोगों के स्वागत करने के लिए सबसे आगे थे।

उधर, दूल्हा मनोज ने कहा कि शादियां संयोग से होती हैं और मेरा संयोग तो सुशीला के साथ था। जीवन पर्यंत उस पर कोई आंच नहीं आने दूंगा, कभी यह महसूस नहीं होने देंगे कि उसका परिवार नहीं है। ब्राह्मण समाज के डा. विजय गौतम, सुरेश चंद्र पचौरी, राजवीर गौतम, वीकेंद्र शर्मा, उत्साह भारद्वाज, हरीबाबू शर्मा, दिलीप शर्मा, सौरभ कौशल, पंकज गौड़ आदि वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे और इस शादी के साक्षी बने। कस्बा के तमाम मुख्य लोग भी पहुंचे।

chat bot
आपका साथी