सर्दी में प्याज संग आंसू निकाल रहीं सब्जियां

जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है प्याज लहसुन तो छोड़िए सब्जियों की कीमतों में भी वृद्धि होती जा रही है। सब्जियों में महंगाई के तड़के से आम जनमानस प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि ढाबों पर प्याज ग्राहकों की सलाद की प्लेट से गायब हो गई है। उधर अन्य सब्जियों के भी सस्ता होने का लोग इंतजार कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 30 Nov 2019 06:06 AM (IST)
सर्दी में प्याज संग आंसू निकाल रहीं सब्जियां
सर्दी में प्याज संग आंसू निकाल रहीं सब्जियां

एटा, जागरण संवाददाता: जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, प्याज लहसुन तो छोड़िए सब्जियों की कीमतों में भी वृद्धि होती जा रही है। सब्जियों में महंगाई के तड़के से आम जनमानस प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि ढाबों पर प्याज ग्राहकों की सलाद की प्लेट से गायब हो गई है। उधर अन्य सब्जियों के भी सस्ता होने का लोग इंतजार कर रहे हैं।

सब्जियों में जायका लाने वाले प्याज के रेट एक बार फिर से आसमान छूने लगे हैं। जो प्याज एक सप्ताह पहले 50 से 60 रुपया किलो बिक रहा था। वहीं प्याज इन दिनों 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है। लहसुन के भाव 150 से 200 की कीमत पर आ डटे हैं। जिसके चलते आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया है। प्याज और लहसुन के दाम बढ़ने से सलाद की थाली से प्याज गायब हो गई है। सब्जी विक्रेताओं की दुकानों में पहुंचने वाले लोग ढाई सौ ग्राम प्याज लेकर ही काम चला रहे हैं। सर्दी के मौसम में लहसुन की ज्यादा खपत होती है। महंगाई का असर बिक्री पर भी पड़ा है। होटल व्यवसाइयों का कहना है कि प्याज के दाम ने उनके होटल के खाने के बजट को तो बिगाड़ा ही दिया है। साथ ही ग्राहकों को संतुष्ट भी नहीं कर पा रहे हैं। पहले 15 किलो प्याज का प्रयोग होता था, वह अब दस किलो हो गया है। उधर टमाटर, गोभी, अदरक, आलू, मिर्च, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी आदि के मूल्य भी कम होने का नाम नहीं ले रहे। क्या कहते हैं लोग

-----

- प्याज के बिना सब्जियां ही नहीं दालें भी बेस्वाद हो गई हैं, रसोई का बजट भी प्रभावित है। रेखा देवी

- सर्दी में सब्जियों की कीमतें गिर जातं हैं, मगर इस बार कीमतों मे वृद्धि से हर कोई परेशान है। गीता गुप्ता

- सब्जियां बिना प्याज और लहसुन के अच्छी नहीं लगतीं, कम से कम सलाद में तो प्याज जरुरी है। निखिल साहनी

- आखिर क्या खाएं? सभी सब्जियां महंगी हैं। सरकार को इनके मूल्यों को नियंत्रित करना चाहिए। जितेंद्र सक्सेना सब्जियों के भाव

-----

सब्जी प्रति किलो रुपये में

मटर 80

मैथी 30

पालक 40

बैगन 30

गाजर 30

बंदगोभी 40

फूल गोभी 30

टमाटर 80

सेम 60

अदरक 80

आलू 15

चुकंदर 55

chat bot
आपका साथी