एटा में वाल पेंटिग के जरिए जागरूकता का राग

समर्थ संस्था के नेतृत्व में दिव्यांग युवक-युवती चला रहे अभियान दिव्यांग सशक्तीकरण के साथ शहर के सुंदरीकरण की मंशा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 06:35 AM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 06:35 AM (IST)
एटा में वाल पेंटिग के जरिए जागरूकता का राग
एटा में वाल पेंटिग के जरिए जागरूकता का राग

एटा: वह भले ही दिव्यांग है, लेकिन उनका प्रयास आश्चर्यचकित करने वाला है। दिव्यांग युवक-युवतियों की टीम जगह-जगह जहां दिव्यांगों को जागरूक करने तथा अधिकारों से वाकिफ कराने को वाल पेंटिग कर रही है। वहीं स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण व अन्य मुद्दों को लेकर भी पेंटिग के जरिए आम लोगों को संदेश देकर सुधार का अभियान चला रही है। खास बात तो यह है कि यह पहल खुद दिव्यांग अधिवक्ता की देन है।

समर्थ संस्था द्वारा दिव्यांगों को एटा के ही कलाकार शेखर यादव एवं अक्षय यादव ने वाल पेंटिग बनाने का प्रशिक्षण दिया है। साथ ही युवा वालेंटियर्स को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। इसमें महिला पुरुष दोनों शामिल हैं। संस्था के अध्यक्ष दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता अमित यादव एड. अभियान को लेकर बताते हैं दिव्यांगों के लिए वादे तथा चर्चाएं तो बहुत होती हैं, लेकिन खुद दिव्यांगो को कभी उनके सशक्तीकरण में शामिल नहीं किया जाता। हमारा उद्देश्य है कि दिव्यांगों के सशक्तीकरण में स्वयं दिव्यांगों को ही शामिल किया जाए। इसी के तहत खुद दिव्यांग ही अब एटा शहर में सार्वजनिक दीवारों पर पेंटिग कर उनके सशक्तीकरण में जुटे हैं।

संस्था सचिव विनय कुमार भी अहम भूमिका अभियान में निभा रहे हैं। उनका कहना है कि संस्था का उद्देश्य दिव्यांग सशक्तीकरण के साथ अन्य जनहित के मुद्दों पर भी जागरूकता तथा नगर सुंदरीकरण से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। अभियान को आधार देने वाले युवा पेंटर शेखर यादव ने एक महीने टीम के अन्य दिव्यांगों को पेंटिग की ट्रेनिग दी है। शहर के युवा भी बढ़-चढ़कर जागरूकता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा टीम में सीमा यादव, ओंकार सिंह, रोहित यादव, विनय कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अमित कुमार शुक्ल, आशु यादव, अक्षय यादव भी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी