रिटायर्ड फौजी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

कोतवाली नगर क्षेत्र में हुआ हादसा अन्य हादसों में पांच घायल एक गंभीर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 05:52 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 05:52 AM (IST)
रिटायर्ड फौजी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
रिटायर्ड फौजी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

जासं, एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रिटायर्ड फौजी को रौंद दिया। मेडिकल कालेज लाते समय मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।

जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुइउद्दीनपुर बुर्ढरा निवासी 50 वर्षीय रिटायर्ड फौजी पीतोष कुमार बाइक से गांव से शहर के मुहल्ला संजय नगर स्थित मकान पर आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही कोतवाली नगर क्षेत्र में अलीगंज रोड स्थित ग्राम शीतलपुर के समीप पहुंची कि तभी उसे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में घायल पीतोष कुमार को मेडिकल कालेज लाया जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पिता राजवीर सिंह ने दुर्घटना की रिपोर्ट कोतवाली नगर में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।

दूसरी ओर मिरहची कस्बा के समीप ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार ग्राम जिन्हैरा निवासी कन्हैयालाल व कन्ही सिंह घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में फर्रुखाबाद जनपद के मोहमदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला धनी निवासी क्षेत्रपाल तथा पिलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी रामदयाल व कमल सिंह घायल हुए हैं। मेडिकल कालेज से घायल क्षेत्रपाल को आगरा रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी