नहीं मिली सम्मान निधि, अब जल्द कराएं दूर कमी

एटा किसी का आधार कार्ड वैलिड नहीं या फिर आधार से किसानों का नाम मिस मैच हो रहा है। कुछ इसी तरह की खामियों के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन में उन्हें मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे बल्कि वह अपने डाटा की खामियां न्याय पंचायत स्तर पर ही सही करा सकते हैं। अब डाटा सही कराने को किसान गंभीरता दिखाए तो जल्द उनके खातों में धनराशि पहुंचेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 May 2020 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 12 May 2020 06:10 AM (IST)
नहीं मिली सम्मान निधि, अब जल्द कराएं दूर कमी
नहीं मिली सम्मान निधि, अब जल्द कराएं दूर कमी

जागरण संवाददाता, एटा: किसी का आधार कार्ड वैलिड नहीं या फिर आधार से किसानों का नाम मिस मैच हो रहा है। कुछ इसी तरह की खामियों के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन में उन्हें मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि वह अपने डाटा की खामियां न्याय पंचायत स्तर पर ही सही करा सकते हैं। अब डाटा सही कराने को किसान गंभीरता दिखाए तो जल्द उनके खातों में धनराशि पहुंचेगी।

यहां बता दें कि मार्च 2020 तक किसान सम्मान निधि से पूर्व में ही जिन किसानों का डाटा लॉक कर दिया गया था। सभी लाभान्वित होने थे। इसके बावजूद 63 हजार से ज्यादा जिले के किसान डाटा की खामियों के कारण लाभ नहीं पा सके। अब एक बार फिर प्रशासन ने किसानों को अपना डाटा सही कराने का मौका दिया है। जिन किसानों के डाटा में गड़बड़ी है वह अपने डाटा को सही कराने के लिए साक्ष्य के रूप में अभिलेख न्याय पंचायत स्तर पर नियुक्त कृषि विभाग के कर्मचारियों को व्हाट्सएप या फिर संपर्क कर उपलब्ध करा सकते हैं।

जल्द से जल्द डाटा सही हो इसके लिए युद्ध स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। किस क्षेत्र के किसानों का डाटा सही कौन करेगा, इसके संबंध में जहां ब्लॉक मुख्यालयों पर सूची चस्पा कराई गई है। वहीं प्रधानों को भी उनके व्हाट्सएप नंबर दिए गए हैं। जो किसान डाटा संशोधित कराना चाहते हैं वह किसानों से भी संपर्क कर सकते हैं। उपनिदेशक कृषि प्रसार एमपी सिंह ने कहा है कि सम्मान निधि से वंचित किसान डाटा सही कराने में प्रशासन का सहयोग करें। इसका लाभ उन्हें ही मिलने वाला है। इन नंबरों पर किसान कराएं डाटा सही

--------

ब्लॉक जलेसर- 8392936899, 9675399928, 8755124036, 9758613527, अवागढ़- 6397572892, 9412139279, 9058423828, निधौलीकलां- 9759745075, 9760963979, मारहरा- 9837355480, 9758871826, 9719768057, 9627262997, 9458264318, शीतलपुर- 9627354807, 9701708097, 9990188720, 9557365236, सकीट- 7906812727, 8650677946, 9627362577, 9259474032, जैथरा- 7351003339, 8384840896, 9411878761, 9058919344, अलीगंज- 7088800165, 8979574696, 9557753283

chat bot
आपका साथी