वाहन चेकिग अभियान जारी, 351 का चालान

जागरण संवाददाता एटा जिलेभर में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा वाहन चेकिग अभियान सोमवार को भी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 09:37 PM (IST)
वाहन चेकिग अभियान जारी, 351 का चालान
वाहन चेकिग अभियान जारी, 351 का चालान

जागरण संवाददाता, एटा : जिलेभर में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा वाहन चेकिग अभियान सोमवार को भी जारी रहा और 351 वाहनों के चालान किए गए। कई वाहन चालक मास्क लगाए नहीं मिले, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 1 लाख 79 हजार 700 रुपये का जुर्माना भी वसूला।

लॉकडाउन में पुलिस प्रतिदिन विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिग कर रही है। हर रोज नए चेकिग प्वाइंट निर्धारित करके अभियान चलाया जाता है। कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, बागवाला, महिला थाना, मिरहची, मारहरा, पिलुआ, सकीट, मलावन, रिजोर, जलेसर, अवागढ़, निधौली कलां, सकरौली, अलीगंज, जैथरा, नयागांव, जसरथपुर, राजा का रामपुर और ट्रैफिक पुलिस द्वारा जनपद के 39 स्थानों पर चैकिग की गई। 351 चारपहिया, दुपहिया वाहनों पर सवार 1167 लोग चैक किए गए। इन लोगों के पास से कोई आपत्तिजनक चीज तो नहीं मिली, लेकिन यह लोग नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। कोई हेलमेट नहीं लगाए था, तो कुछ ऐसे भी थे जिनके चेहरों पर मास्क नहीं थे। चेकिग करने वाली पुलिस टीमों ने इन्हें सख्त हिदायत दी और वाहनों के चालान कर दिए। जबकि पिलुआ थाने की पुलिस टीम ने एक वाहन को सीज भी किया है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चेकिग अभियान निरंतर जारी रहेगा, जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी