पेड़ टूटा, गिरी दीवानी न्यायालय की दीवार

जासं एटा शहर के कचहरी रोड नगर पालिका के जलकल कार्यालय से लगी दीवानी न्यायालय परिसर की दीवार मंगलवार को गिर गई। इसकी वजह दीवानी न्यायालय कैंपस में काफी पुराना जर्जर पेड़ रहा। बताया जाता है कि इस जर्जर पेड़ की शाखाएं आए दिन टूटकर गिरतीं रहतीं थीं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jun 2019 11:31 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 06:28 AM (IST)
पेड़ टूटा, गिरी दीवानी न्यायालय की दीवार
पेड़ टूटा, गिरी दीवानी न्यायालय की दीवार

जासं, एटा : शहर के कचहरी रोड नगर पालिका के जलकल कार्यालय से लगी दीवानी न्यायालय परिसर की दीवार मंगलवार को गिर गई। इसकी वजह दीवानी न्यायालय कैंपस में काफी पुराना जर्जर पेड़ रहा। बताया जाता है कि इस जर्जर पेड़ की शाखाएं आए दिन टूटकर गिरतीं रहतीं थीं। जिससे दीवानी कैंपस में स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर होने के चलते किसी के हताहत होने का खतरा बना रहता था। मंगलवार को जैसे ही पेड़ की कुछ शाखाएं टूटकर गिरीं और कैंपस की दीवार के गिरने की घटना हुई तो अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश रेनू अग्रवाल को मामले की जानकारी दी। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जर्जर वृक्ष को कटवाकर हटाने के आदेश जारी किए। बुधवार को जर्जर वृक्ष कटवा दिया गया। तब जाकर अधिवक्ताओं ने चैन की सांस ली।

chat bot
आपका साथी