रात को हुई बारिश से धंस गया कचहरी मार्ग

देर रात हुई बारिश से सीवर खोदाई के बाद तैयार हुआ कचहरी मार्ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 09:29 AM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 09:29 AM (IST)
रात को हुई बारिश से धंस गया कचहरी मार्ग
रात को हुई बारिश से धंस गया कचहरी मार्ग

एटा, जागरण संवाददाता : देर रात हुई बारिश से सीवर खोदाई के बाद तैयार हुआ कचहरी मार्ग धंस गया। इससे उस मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। बरसात होने से मौसम में ठंडक हो गई। जबकि गलियों में हुए गड्ढों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी समस्याएं हुई। झमाझम बारिश से सरकारी कार्यालयों में भी जलभराव हो गया। इससे कार्यालय तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शहर के कचहरी रोड पर पिछले दिनों सीवर लाइन डाली गई है। इससे रात को हुई बारिश से सड़क अधिकांश दूरी तक धंस गई। इससे कचहरी मार्ग पर दोपहिया वाहनों के साथ ही कार आदि वाहन भी उस तरफ से निकल नहीं सके। लोगों को दूसरी तरफ से घूमकर न्यायालय आदि जगहों पर जाना पड़ा। हालांकि जानकारी मिलने के बाद सड़क ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों ने काम शुरू करा दिया है।

इसके साथ ही मंगलवार रात को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। राहत मिलने के साथ ही रास्तों पर जलभराव होने से परेशानियों का भी लोगों को सामना करना पड़ा। तेज हवा के साथ हुई करीब दो घंटे की बारिश से शहर में काफी जगहों पर जलभराव हो गया। जिसमें नगर पालिका, कोतवाली नगर, पुलिस कार्यालय, पीडब्ल्यूडी निरीक्षण परिसर, शांति नगर आदि जगहों पर भी जलभराव हो गया। नगर पालिका में हुए जलभराव को लेकर कर्मचारी पानी में चलकर कार्यालय तक पहुंचे। वही दूसरी तरफ शहर में कई मुहल्लों में सीवर खोदाई का काम चल रहा है। रात को हुई बरसात के कारण गड्ढों में जलभराव हो गया। रेलवे रोड और ठंडी सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से लोग परेशान होते दिखाई दिए। गलियों में सीवर खोदाई के लिए गड्ढों में जलभराव होने के कारण लोगों में बच्चों के उसमें गिरने को लेकर दशहत का माहौल बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी