आटो में मैक्स ने मारी टक्कर, यात्री की मौत

आरोपित चालक वाहन को छोड़ फरार अन्य हादसे में टायर निकलने से टेंपो पलटा तीन घायल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jun 2022 05:56 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2022 05:56 AM (IST)
आटो में मैक्स ने मारी टक्कर, यात्री की मौत
आटो में मैक्स ने मारी टक्कर, यात्री की मौत

जासं, एटा: कोतवाली देहात क्षेत्र में मैक्स पिकअप ने आटो में टक्कर मार दी। इससे आटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। आरोपित चालक वाहन को छोड़ फरार हो गया। पुलिस तलाश कर रही है।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के मरथरा में आटो से यात्री उतर रहे थे। उसी समय पीछे से आ रही मैक्स पिकअप ने आटो में टक्कर मार दी। इससे आटो सवार 50 वर्षीय हरी सिंह निवासी नगला उम्मेद, कृष्णा निवासी नगला शीतल, विशंभर दयाल, राजेन्द्र सिंह निवासी भोगपुर घायल हो गए। पुलिस घायलों को मेडिकल कालेज लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने हरीसिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ अवागढ़ थाना क्षेत्र के बसुंधरा समीप टायर निकलने से टेंपो पलट गया। सवार किशन और उसके पिता भीकम सिंह निवासी आजमपुर और प्रताप निवासी बसुंधरा घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस टीम ने मेडिकल कालेज पहुंचाया।

-----

हादसे में घायल वृद्ध की मौत:

थाना मलावन क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी 60 वर्षीय रामसेवक की सड़क हादसे में घायल होने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे स्वजन ने बताया कि 20 जून को रामसेवक साइकिल से आसपुर से चौराहा वाले मार्ग पर जा रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार घायल कर दिया था। स्वजन मेडिकल कालेज में वृद्ध का इलाज करा रहे थे। मंगलवार रात को घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच कर आरोपित वाहन चालक का पता लगा रही है।

chat bot
आपका साथी