लाइसेंसी बंदूक से किया कंस का वध, गोली लगने से दो बच्चे घायल

अलीगंज के ग्राम कैल्ठा में चल रही भागवत कथा में कंस वध के लिए चला

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:25 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:25 AM (IST)
लाइसेंसी बंदूक से किया कंस का वध,  गोली लगने से दो  बच्चे घायल
लाइसेंसी बंदूक से किया कंस का वध, गोली लगने से दो बच्चे घायल

एटा, जागरण संवाददाता, : अलीगंज के ग्राम कैल्ठा में चल रही भागवत कथा में कंस वध के लिए चलाई गई गोली से दो बच्चे घायल हो गए। स्वजन दोनों को इलाज के लिए आगरा ले गए हैं।

मामला ग्राम कैल्ठा में शनिवार देर शाम का है। गांव के काली मंदिर पर पिछले कई दिन से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। शनिवार को कंस वध की कथा चल रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि कंस के वध के लिए गांव के ही भंवर सिंह का पुत्र सौरभ कुमार लाइसेंसी दुनाली बंदूक लेकर कथा पंडाल में पहुंच गया। कंस वध के लिए उसने गोली चला दी। लापरवाही में चलाई गई गोली से पंडाल में मौजूद गांव के ही देवेंद्र सिंह का 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु तथा राजकुमार का 12 वर्षीय पुत्र मणिकांत घायल हो गए। दो बच्चों के गोली लगते ही कथा पंडाल में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी मिलते ही स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों घायल बच्चों को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। यहां से स्वजन बच्चों को इलाज के लिए आगरा लेकर चले गए।

इस संबंध में अलीगंज के इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा से जानकारी की तो उनका कहना था कि घटना की सूचना तो मिली थी, लेकिन घायलों के स्वजन की ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी