फायर सर्विस का अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू

फायर सर्विस विभाग का अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन कार्यालय में शहीदों को अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी और कार्यो की सराहना की गई। इस मौके पर बैज भी लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 06:12 AM (IST)
फायर सर्विस का अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
फायर सर्विस का अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू

एटा, जासं। फायर सर्विस विभाग का अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन कार्यालय में शहीदों को अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी और कार्यो की सराहना की गई। इस मौके पर बैज भी लगाए गए।

अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू होने पर सीएफओ शिवदयाल शर्मा ने कहा कि फायर सर्विस विभाग ने जहां लोगों की जान बचाई है, वहीं संपत्ति की भी रक्षा की है। समय-समय पर यह विभाग अपनी कसौटी पर खरा उतरता है, जहां भी सूचनाएं मिलती हैं, वहीं विभागीय कर्मचारी, अधिकारी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। तमाम हादसे भी हो चुके हैं, जिनमें हमारे कर्मचारियों की जान चली गई। यह दिन शहीदों को याद करने का है और हम सबको अपना कर्तव्य भी याद दिलाता है। हम सबके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन करते हुए कर्तव्य की कसौटी पर हमेशा खरा उतरना है। हम सब उन शहीदों को याद करें, जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपने प्राणों की परवाह नहीं की और फर्ज निभाया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह सात दिन तक मनाया जाएगा और विविध कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी