पोलियो रोधी दवा पिलाने को बूथों पर चला अभियान

एटा जासं। पांच साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए रविवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान शुरू किया गया। 822 बूथों पर बच्चों को एंटी पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार ने शहर के नगला पोता स्थित पोलियो बूथ पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 12:22 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 06:31 AM (IST)
पोलियो रोधी दवा पिलाने को बूथों पर चला अभियान
पोलियो रोधी दवा पिलाने को बूथों पर चला अभियान

एटा, जासं। पांच साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए रविवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान शुरू किया गया। 822 बूथों पर बच्चों को एंटी पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।

एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार ने शहर के नगला पोता स्थित पोलियो बूथ पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने मेहता पार्क रोड पर बने बूथ का उद्घाटन कर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई। सीएमओ के अलावा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह, यूनीसेफ के डीएमसी आलोक वर्मा, डबलूएचओ की प्रीती रावत, डॉ. नकुल राना, सीडीपीओ राजीव कुमार आदि ने भी बच्चों को दवा पिलाई। एडीएम ने निर्देश दिए कि छूटे बच्चों पर विशेष रूप से फोकस करते हुए पोलियो की खुराक पिलाई जाए। इस अवसर पर श्यौराज सिंह, दीपक पांडेय, जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र सहाय एड., पूर्व अध्यक्ष प्रेमनरायण सक्सेना, महामंत्री राजेश्वर सरन मोहित, सुधीर सक्सेना, प्रदीप बिसारिया, अनिल प्रकाश सक्सेना, आलोक जौहरी, अमरकांत सक्सेना, महिला शाखा की अध्यक्षा शिप्रा जौहरी, ऊषा सक्सेना, रविश सक्सेना, ईश्वर दयाल सक्सेना, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे। इसके अलावा जिले भर में बनाए गए सभी बूथों पर भी उत्साह के साथ बच्चों को दवा पिलाई गई। सीएमओ ने बताया कि बूथ दिवस पर दवा पीने से छूटे बच्चों को दवा पिलाने के लिए सोमवार से विभाग की टीमें घर-घर पहुंचेंगी।

chat bot
आपका साथी