भाजपाइयों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

एटा: पुलवामा में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर लोगों ने विरोध -प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 10:54 PM (IST)
भाजपाइयों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
भाजपाइयों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

जागरण संवाददाता, एटा : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देर शाम पाकिस्तान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इससे पहले शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया तथा पाक के खिलाफ बाइक रैली भी निकाली और शहीद स्तंभ पर जाकर कैंडल जलाए।

भाजपा के युवा कार्यकर्ता नगर मंत्री मनोहर ¨सह के नेतृत्व में एकत्रित हुए और उन्होंने बाइक रैली निकालते हुए शहर भर में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम हाथों में तिरंगे झंडे लिए हुए थे। तमाम युवाओं के हाथों में पाकिस्तान के खिलाफ नारे लिखीं तख्तियां भी थीं। इसके बाद दीनदयाल चौक पर जाकर पाकिस्तान के पुतले को आग लगाई गई। कार्यकर्ता काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे।

chat bot
आपका साथी