कोहरे के साथ हुई बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

बूंदाबांदी ने किसानों की धड़कनों को भी बढ़ा दिया खेतों में कटी पड़ी है धान की फसल लाहा की फसल में लग सकता है कीट

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:27 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:27 AM (IST)
कोहरे के साथ हुई बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
कोहरे के साथ हुई बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

जासं, एटा: सोमवार सुबह को सर्द मौसम का घना कोहरा दिखाई दिया। इसके साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। इसे लेकर मौसम खराब हो गया। तापमान गिर गया और ठंड का प्रकोप बढ़ गया। लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वहीं सुबह को हुई बूंदाबांदी को देखकर किसान भी परेशान दिखाई दिए।

मौसम में हर रोज बदलाव हो रहा है। सूरज न निकलने के साथ ही कोहरे की भी दस्तक शुरू हो गई है। सोमवार सुबह चार बजे तक आसमान साफ था। इसके बाद कोहरे ने दस्तक दे दी। कोहरा सिमट नहीं पाया था कि उससे पहले ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। इसे लेकर सोमवार को तापमान अधिकतम 21 और न्यूनतम 13 हो गया। लोगों को ठंडक का काफी एहसास हुआ। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ बूंदाबांदी ने किसानों की धड़कनों को भी बढ़ा दिया। किसान खेतों में कटी पड़ी धान की फसल और खेत की नमी खराब होने को लेकर चिता में दिखाई दिए। किसान बारिश होने के कारण लाहा की फसल में नुकसान होने को लेकर भी परेशान रहे। वहीं जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि इस समय बारिश किसानों के लिए हानिकारक होगी। खेतों की नमी खराब होने के साथ ही लाहा की फसल में कीटों का प्रकोप बढ़ जाएगा।

chat bot
आपका साथी