बोर्रा रजवाह कटने से 50 एकड़ फसल नष्ट

जागरण संवाददाता, (एटा)जलेसर: तहसील क्षेत्र के गांव भूड़ नगरिया में बोर्रा रजवाह में कटान होने से किसानों की फसल जलमग्न हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 11:16 PM (IST)
बोर्रा रजवाह कटने से  50 एकड़ फसल नष्ट
बोर्रा रजवाह कटने से 50 एकड़ फसल नष्ट

जागरण संवाददाता, (एटा)जलेसर: तहसील क्षेत्र के गांव भूड़ नगरिया में बोर्रा रजवाह में कटान होने से 50 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। ¨सचाई विभाग ने 24 घंटे में कटान पर काबू पाया। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन भानू के तहसील में हुए आंदोलन के बाद बुधवार को सिंचाई खंड फिरोजाबाद के पिलखतरा रजवाह से जुड़े बोर्रा रजवाह में 15 क्यूसेक पानी छोड़ा। देर रात पानी भूड़ नगरिया पहुंचा तो रजवाह में कटान हो गया। रजवाह में हुए कटान से क्षेत्र की लगभग 50 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न होने से दर्जनों किसानों की फसलें नष्ट हो गईं। किसानों ने इसकी सूचना ¨सचाई विभाग के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने दोपहर को मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। कटान पर काबू पा लिया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रजवाह में दोनों ओर सफाई कर बीच में सफाई कार्य नहीं कराया गया, जिससे पानी आगे नहीं बढ़ पाने से रजवाह में कटान हो गया। फसलें जलमग्न होने से पीड़ित कृषक राजेंद्रपाल, राजपाल ¨सह, वीरपाल, रहीशपाल, जितेंद्र, अजीतपाल, रघुराज ¨सह, प्रशांत ¨सह, प्रेमपाल, कल्लू¨सह, सुरेंद्र ¨सह, साहिब ¨सह, नवीन, राजवीर, अशोक ने मुआवजे की मांग की है। उधर ¨सचाई खंड फीरोजाबाद के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि कटान रोक दिया है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने दोषियों पर कार्रवाई के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी