रैन बसेरे में हुआ गुरू दक्षिणा कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, कासगंज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गुरू दक्षिणा कार्यक्रम बुधवार को गांव ढ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jul 2017 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jul 2017 10:50 PM (IST)
रैन बसेरे में हुआ गुरू दक्षिणा कार्यक्रम
रैन बसेरे में हुआ गुरू दक्षिणा कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, कासगंज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गुरू दक्षिणा कार्यक्रम बुधवार को गांव ढ़ोलना के रैन बसेरा में हुआ। जिसमें बढ़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के मौके पर मुख्यवक्ता जितेंद्र और अतिथि सुधांशु दुबे ने संबोधन दिया। अतिथियों ने कहा कि आरएसएस ¨हदूवादी संगठन के साथ-साथ राष्ट्रवादी है। प्रत्येक स्वयं सेवक राष्ट्र भक्त है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि भारत सशक्त होकर उभरा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महेंद्र बघेल ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान विश्व भर में शांति और सौहार्द के लिए जानी जाती है। उन्होंने गुरू दक्षिणा कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र लोधी ने किया। इस मौके पर डॉ. बीड़ी राना, महेंद्र राना, प्रवेंद्र राना, अशोक राना,मोहन लाल, नरेश प्रधान, नारायण सिंह, रामकुमार जाटव, अनिल कुमार माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र लोधी ने किया।

chat bot
आपका साथी