महिला से सामूहिक दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, एटा: थाना नयागांव क्षेत्र में महिला के साथ एक ही गांव के तीन लोगों ने 14 माह पूर्व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jun 2017 11:00 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jun 2017 11:00 PM (IST)
महिला से सामूहिक दुष्कर्म
महिला से सामूहिक दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, एटा: थाना नयागांव क्षेत्र में महिला के साथ एक ही गांव के तीन लोगों ने 14 माह पूर्व सामूहिक दुष्कर्म किया, लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं हुई। पीड़िता ने कई बार पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा, अब एफआइआर दर्ज हो सकी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

थाना नयागांव क्षेत्र में 13 फरवरी 2016 को एक महिला घर में अकेली थी। तभी गांव तमरौरा निवासी सतेंद्र ¨सह और दो साथी घर में घुस आए, महिला को डरा धमका कर बंधक बना लिया। तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।महिला का कहना है कि उसने पुलिस अधिकारियों के काफी चक्कर काटे, लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं हुई। जब भी थाने पहुंची तो कह दिया गया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर एफआइआर दर्ज की जाएगी। इसके बाद अब सतेंद्र ¨सह और उसके दो साथियों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी जय¨सह परिहार ने बताया कि मामला पुराना है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी