जमीनी रंजिश में गोलीबारी, चाचा की हत्या

जागरण संवाददाता, एटा: थाना जसरथपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव कलंदरनगर में शनिवार शाम जमीनी रंजिश के चल

By Edited By: Publish:Sat, 03 Dec 2016 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2016 07:55 PM (IST)
जमीनी रंजिश में गोलीबारी, चाचा की हत्या

जागरण संवाददाता, एटा: थाना जसरथपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव कलंदरनगर में शनिवार शाम जमीनी रंजिश के चलते चाचा और भतीजे के बीच हुई दुतरफा फाय¨रग में चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि भतीजे के भी गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर किया गया है।

जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर गांव कलंदर नगर में 45 वर्षीय श्यामवीर ¨सह फौजी और अतुल पुत्र शिववीर के बीच जमीनी विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। इस रंजिश के चलते दोनों पक्षों में पहले भी झगड़े हो चुके हैं। शाम के वक्त श्यामवीर अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी उनका 30 वर्षीय भतीजा अतुल अपने साथियों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। श्यामवीर और उनके पक्ष के लोगों ने जब विरोध करना शुरू किया तो दोनों पक्षों में तनातनी हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। देखते ही देखते दोनों गुटों के लोगों ने फाय¨रग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान एक गोली श्यामवीर ¨सह के लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष का अतुल भी गोली लगने से घायल हो गया। श्यामवीर की मौत के बाद फाय¨रग तो रुक गई, मगर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही जसरथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अतुल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया, जबकि गांव में तनातनी को देखते हुए जैथरा, अलीगंज, नयागांव आदि थानों का फोर्स भी गांव भेज दिया गया। इसके अलावा एसएसपी राजेश कृष्ण भी गांव में पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। उन्होंने फाय¨रग करने वालों की धरपकड़ के निर्देश एसओ को दिए हैं। एएसपी विसर्जन ¨सह यादव ने बताया कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही हैं। वारदात के लिए जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी